रुड़की: कांवड़ पटरी पर फिर हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बोलेरो, चालक गंभीर

February 17, 2026 7:20 AM

रुड़की में कांवड़ पटरी मार्ग पर देर शाम एक और बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दो अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

Oplus_16908288

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक पिरान कलियर थाना क्षेत्र के मुकर्रबपुर निवासी 25 वर्षीय जुल्फिकार अपने दो दोस्तों के साथ बोलेरो से रुड़की की ओर जा रहे थे। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में कांवड़ पटरी पर सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

Oplus_16908288

लगातार हादसों से चिंता
गौरतलब है कि इसी मार्ग पर कुछ घंटे पहले बाइक-स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हादसों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment