उत्तराखंड सरकार ने अगले विधानसभा बजट सत्र 2026 को लेकर तिथियों का ऐलान कर दिया है। विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर बताया कि सत्र 9 मार्च से 13 मार्च 2026 तक आयोजित होगा।
इस सत्र को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आहूत किया जाएगा। सभी विभागों को बजट सत्र की तैयारी और प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर वित्त मंत्री 11 मार्च को आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश करेंगे।

सत्र का कार्यक्रम:
9 मार्च: सत्र का उद्घाटन, राज्यपाल गुरमीत सिंह का अभिभाषण।
10 मार्च: राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा।
11 मार्च: बजट पेशगी।
12-13 मार्च: विभागीय चर्चा और अनुमोदन।
पिछले साल 2025 में भवन मेंटेनेंस के कारण बजट सत्र देहरादून में आयोजित हुआ था, लेकिन इस बार सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और सत्र गैरसैंण में ही आयोजित किया जाएगा।
बजट सत्र के दौरान वित्त विभाग और अन्य विभाग प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे और सत्र के स्वरूप को अंतिम रूप देने के लिए मंत्रिमंडल के समक्ष पेश किया जाएगा।




