दून में अपराध का ग्राफ बढ़ा: 15 दिन में चार हत्याएं, कल मिले शव से खुला नया मामला

February 18, 2026 7:47 AM

देहरादून। राजधानी दून इन दिनों लगातार आपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चा में है। बीते पंद्रह दिनों में चार हत्याओं की वारदातों ने शहर में सनसनी फैला दी है। ताजा मामला उस शव से जुड़ा है, जो कल बरामद हुआ था और जांच में हत्या की पुष्टि हुई है।

इससे पहले सिल्वर सिटी मॉल में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद शहर में आक्रोश बढ़ा और पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिले।

Oplus_16908288

लगातार हो रही घटनाओं के बीच देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्तर पर भी फेरबदल किया गया। साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई।

कल बरामद हुए शव के मामले में पुलिस जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि युवक की हत्या दोस्तों के बीच हुए विवाद के बाद की गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी नशे की हालत में थे। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अपराध पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए। इसके बाद पुलिस ने शहरभर में गश्त बढ़ाई है और व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

लगातार सामने आ रही हत्याओं ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की तेजी से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment