भारतीय जनता पार्टी का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ शुरू

February 26, 2026 6:59 AM

प्रदेश में लगातार तीसरी जीत का लक्ष्य साधते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इस बार संगठनात्मक मजबूती पर खास फोकस किया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने पहली बार मंडल स्तर तक प्रशिक्षण अभियान शुरू कर दिया है।

Oplus_16908288

304 मंडलों में सात विषयों पर प्रशिक्षण:-
‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के तहत प्रदेश के 304 मंडलों में कार्यकर्ताओं को सात प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा। इनमें बूथ प्रबंधन, कार्य पद्धति ,कार्य विस्तार,वैचारिक अधिष्ठान , संगठनात्मक समन्वय, जनसंपर्क रणनीति, चुनावी प्रबंधन जैसे अहम विषय शामिल हैं। मंडल स्तर के प्रशिक्षण में एक रात्रि प्रवास भी अनिवार्य रखा गया है, ताकि कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल और अनुशासन मजबूत हो सके।

जिला और प्रदेश स्तर पर भी विशेष मॉड्यूल :-
जिला स्तर पर 10 से अधिक विषयों पर प्रशिक्षण होगा, जिसमें दो रात्रि प्रवास शामिल रहेगा।
प्रदेश स्तर पर इससे भी व्यापक प्रशिक्षण आयोजित होगा, जिसमें तीन रात्रि प्रवास का प्रावधान है।

पार्टी का उद्देश्य है कि बूथ स्तर तक संगठन की पकड़ मजबूत हो और हर मतदाता तक कार्यकर्ता की सीधी पहुंच सुनिश्चित हो सके।

दूसरे दलों से आने वालों के लिए अलग प्रशिक्षण :-
भाजपा ने अन्य दलों से शामिल हो रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए भी विशेष प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसका मकसद उन्हें संगठन की सोच, संस्कृति और रणनीति से परिचित कराना है, ताकि वे चुनावी रणनीति में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

प्रदेश अध्यक्ष का बयान :-
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के लिए पहली बार मंडल स्तर तक प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे हर कार्यकर्ता की पहुंच आम मतदाता तक मजबूत हो और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं व उपलब्धियां प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंच सकें।
स्पष्ट है कि भाजपा इस बार चुनावी रण में उतरने से पहले संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर तक धारदार बनाने में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment