हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन, धामी सरकार के 4 साल पर डेढ़ लाख की भीड़ जुटाने की तैयारी

March 7, 2026 6:59 AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड दौरे पर हरिद्वार पहुंच रहे हैं। यह दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Oplus_16908288

हरिद्वार के वैरागी द्वीप में आयोजित इस कार्यक्रम में अमित शाह करीब सवा चार घंटे रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुंचेंगे और वहां से 12:30 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड, हरिद्वार पहुंचेंगे।

इसके बाद 12:40 बजे अमित शाह वैरागी द्वीप में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और 1:55 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। साथ ही उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम के बाद अमित शाह एक निजी होटल में बीजेपी के शीर्ष 24 नेताओं के साथ ‘टोली बैठक’ करेंगे, जिसमें संगठन और आगामी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के लिए राज्यभर से कार्यकर्ताओं और आम लोगों को लाने के लिए करीब 5000 बसों की व्यवस्था की गई है। बीजेपी को उम्मीद है कि कार्यक्रम में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटेगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अमित शाह का यह दौरा केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की राजनीतिक जमीन तैयार करने का संकेत भी माना जा रहा है। बीजेपी इस आयोजन के जरिए अपनी संगठनात्मक ताकत और जनाधार का प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment