देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को सोमवार को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। देहरादून के बसंत विहार स्थित आवास पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा और जनसेवा को समर्पित रहा। एक सैनिक से लेकर मुख्यमंत्री तक के सफर में उन्होंने ईमानदार प्रशासन और विकास की राजनीति की मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास और नव-निर्माण में खंडूड़ी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
मंत्री जोशी ने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।


