जौनसार-बावर में बारिश का कहर, जजरेड के पास भारी भूस्खलन से सड़क बंद

May 31, 2026 10:03 AM

विकासनगर:- लगातार हो रही बारिश जौनसार-बावर क्षेत्र में लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। क्षेत्र की लाइफलाइन माने जाने वाले मुख्य मोटर मार्ग पर जजरेड के पास भारी भूस्खलन होने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें सड़क पर आ गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

Oplus_16908288

भूस्खलन के चलते सैकड़ों वाहन रास्ते में फंस गए हैं और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम और जेसीबी मशीनें मौके पर पहुंचीं तथा मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। हालांकि लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के कारण राहत एवं बहाली कार्य प्रभावित हो रहा है।

Oplus_16908288

सड़क बंद होने का सबसे अधिक असर क्षेत्र के किसानों पर पड़ रहा है। इन दिनों फलों, सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों का सीजन चल रहा है, लेकिन मार्ग अवरुद्ध होने के कारण किसान अपनी उपज समय पर बाजार और मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। इससे फसलों के खराब होने और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाने की आशंका बढ़ गई है।

Oplus_16908288

स्थानीय लोगों का कहना है कि जजरेड क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या कोई नई नहीं है। हर वर्ष मानसून के दौरान यहां इसी तरह के हालात पैदा होते हैं, लेकिन अब तक समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने प्रशासन से इस संवेदनशील क्षेत्र में दीर्घकालिक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment