12 साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

June 12, 2026 10:58 AM

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को देश के विकास और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय बताया।

Oplus_16908288

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12 वर्षों तक देश की सेवा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले वैश्विक मंच पर भारत की पहचान कमजोर देशों में होती थी, लेकिन आज भारत दुनिया के सामने आत्मविश्वास और मजबूती के साथ खड़ा है।

Oplus_16908288

धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रहती थीं, जबकि मोदी सरकार ने विकास को धरातल तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

Oplus_16908288

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत 41 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 4 करोड़ परिवारों को पक्के मकान और 11 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है। वहीं आयुष्मान भारत, जनधन योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

उत्तराखंड के संदर्भ में उन्होंने कहा कि राज्य में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाएं संचालित हो रही हैं। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का पुनर्विकास, वाइब्रेंट विलेज योजना और होमस्टे मॉडल के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों में विकास के नए अवसर पैदा हुए हैं, जिससे रिवर्स पलायन को बढ़ावा मिला है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि चारधाम यात्रा में अब तक 35 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि आदि कैलाश यात्रा में 50 दिनों के भीतर 40 हजार श्रद्धालु पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण, धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक कानून, सीएए, डिजिटल इंडिया, चंद्रयान मिशन और ऑपरेशन सिंदूर जैसे ऐतिहासिक फैसले प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाए हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश आज विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए युग में प्रवेश कर चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment