मसूरी से भाजपा का चुनावी मिशन शुरू! राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से लिया जमीनी फीडबैक

June 15, 2026 3:07 PM

मसूरी : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की आहट के बीच भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार मसूरी पहुंचे, जहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

Oplus_16908288

दौरे के दौरान आयोजित बैठक में नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति, जनता के मूड और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से फीडबैक लिया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

Oplus_16908288

कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखी। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावों को लेकर नया उत्साह और जोश देखने को मिला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment