यमुनोत्री धाम : यमुनोत्री धाम में कल फायर सर्विस की टीम द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” के संकल्प के साथ यमुना मैया के तट पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया, इस दौरान फायर सर्विस के जवानों ने स्नान घाटों एवं यमुना नदी के किनारे विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की गयी।

श्रद्धालुओं से अपील की गयी कि यमुनोत्री धाम की धार्मिक गरिमा एवं प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा कूड़ा-करकट निर्धारित स्थानों पर ही डालें।





