‘सेवा, सुशासन और समर्पण’ के पांच वर्ष: ऋषिकेश में शक्ति प्रदर्शन के साथ दिखा जनसमर्थन का उत्साह

July 4, 2026 6:42 AM

ऋषिकेश :- ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सफल पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा, सुशासन, समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा” कार्यक्रम में जनसमर्थन का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। हजारों लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की बड़ी मौजूदगी देखने को मिली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और सांसद अजय टम्टा समेत कई प्रमुख नेता मंच पर उपस्थित रहे।

Oplus_16908288

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही पूरा आईडीपीएल मैदान स्वागत और जयघोषों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना समर्थन और उत्साह व्यक्त किया। इसके बाद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

Oplus_16908288

इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। कलाकारों ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।

Oplus_16908288

कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन के मॉडल को जनता के सामने प्रस्तुत किया गया। आयोजन में उमड़ी भीड़ और उत्साहपूर्ण माहौल ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि सरकार विकास, सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम ने जनभागीदारी और सरकार के प्रति जनता के विश्वास को भी मजबूती से प्रदर्शित किया।

Oplus_16908288

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment