बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे पर सोशल मीडिया में बवाल, मंदिर समिति ने शुरू की जांच; दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

July 4, 2026 7:12 AM

हल्द्वानी :- राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बाद अब उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में भी चढ़ावे को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे और आरोप वायरल हो रहे हैं। इन वायरल दावों के बीच बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखते हुए जांच शुरू करने की बात कही है। मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने स्पष्ट किया है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जारी बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं, उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। समिति पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और यदि जांच में कोई भी कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Oplus_16908288

हेमंत द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अन्य दावे का भी खंडन किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एक व्यक्ति को उनका निजी सचिव बताकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित कर रहे हैं, जबकि उनका कोई भी निजी सचिव नहीं है। उन्होंने ऐसे सभी दावों को पूरी तरह निराधार और भ्रम फैलाने वाला बताया।

Oplus_16908288

उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। ऐसे में बिना सत्यापन के किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करना उचित नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखें और किसी भी भ्रामक प्रचार से बचें।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आरोपों में कितनी सच्चाई है और कितना भ्रम। इसका स्पष्ट जवाब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मिल सकेगा। तब तक मंदिर समिति ने पारदर्शी जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment