बागनाथ मंदिर से गरजे गणेश गोदियाल, बद्रीनाथ धाम की कथित अनियमितताओं की जांच के लिए संयुक्त विधानसभा समिति गठन की मांग

July 4, 2026 3:18 PM

बागेश्वर :- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बागेश्वर स्थित प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर पहुंचकर उत्तराखंड सरकार पर मंदिरों की व्यवस्थाओं और आस्था से जुड़े मामलों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों से चोरी और अनियमितताओं की खबरें सामने आना बेहद चिंताजनक है, जिससे करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं।

गणेश गोदियाल ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े चोरी के मामलों और उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में सामने आई कथित चोरी एवं अनियमितताओं की घटनाओं ने लोगों के बीच चिंता पैदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बद्री-केदार मंदिर समिति से जुड़े कुछ कर्मचारियों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।

Oplus_16908288

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की कि बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे, आभूषणों और वित्तीय व्यवस्थाओं की जांच के लिए संयुक्त विधानसभा समिति (जेपीसी) का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस समिति में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाना चाहिए, ताकि जांच पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से हो सके।

गोदियाल ने यह भी सवाल उठाया कि बद्रीनाथ धाम में हुई कथित अनियमितताओं और चोरी के मामलों को दबाने का प्रयास कौन कर रहा है और इसके पीछे किन लोगों की भूमिका है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की गहन जांच होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रह सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment