मनसा देवी मंदिर में दान व्यवस्था पर सख्ती, सात पुजारियों की समिति गठित; बिना जेब वाले कपड़े पहनेंगे पुजारी

July 6, 2026 7:06 PM

हरिद्वार :- अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी के विवाद के बाद हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने दान और चढ़ावे की व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मंदिर ट्रस्ट ने दान व्यवस्था की निगरानी के लिए सात पुजारियों की एक समिति का गठन किया है। खास बात यह है कि समिति में शामिल सभी पुजारी बिना जेब वाले कपड़े पहनेंगे।

Oplus_16908288

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सभी पुजारियों को पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मंदिर में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि मंदिर में आने वाले चढ़ावे और दान की व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए समिति गठित की गई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पुजारी या मंदिर व्यवस्था से जुड़ा कोई भी व्यक्ति दान राशि या चढ़ावे में हेराफेरी करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक श्रद्धालु को उसके द्वारा किए गए दान की रसीद दी जाएगी और मंदिर में प्राप्त होने वाली दान राशि का प्रतिदिन हिसाब रखा जाएगा। मंदिर में आने वाली दान राशि का उपयोग जनहित और धार्मिक कार्यों में किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment