हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, प्रेमनगर आश्रम में मुरारी बापू की श्रीरामकथा के समापन में हुए शामिल

July 8, 2026 7:20 AM

हरिद्वार :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रख्यात कथावाचक मुरारी बापू की श्रीरामकथा के समापन कार्यक्रम में सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने कथा का श्रवण किया और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सराहना करते हुए धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को समाज की अमूल्य धरोहर बताया।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने प्रेमनगर आश्रम व आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

Oplus_16908288

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment