देहरादून :- उत्तराखंड कांग्रेस ने संगठन को नई दिशा देने की कवायद के तहत राजनीतिक मामलों की नई समिति का गठन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद 23 सदस्यीय समिति की घोषणा कर दी गई है, जो तत्काल प्रभाव से कार्य करेगी।

राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में वरिष्ठ नेताओं को समिति में स्थान दिया गया है। समिति में कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत और भुवन कापड़ी समेत कई प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है।
राजनीतिक मामलों की यह समिति राज्य में पार्टी की रणनीति तय करने, संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने और प्रमुख राजनीतिक निर्णयों पर विचार करने का काम करेगी। आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से भी इस समिति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कांग्रेस संगठन में इस नई नियुक्ति को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी रणनीति के लिए अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।




