देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के तहत संचालित गोल्डन कार्ड योजना के सुचारू संचालन और लंबित देयकों के भुगतान के लिए 75 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से योजना के अंतर्गत अस्पतालों के बकाया भुगतान में तेजी आएगी और लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से मिल सकेंगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ग्रामीण निर्माण विभाग के अंतर्गत विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं के लिए पहली किस्त के रूप में 1.37 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है। इसमें चमोली जिले के गोखमल्ला में पैदल पुलिया, देवाल-मुंदोली-वाण मोटर मार्ग के सुधारीकरण तथा पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में स्टील ट्रस पैदल पुल के निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं।
सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पुलों का निर्माण संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाएगा और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इन स्वीकृतियों को प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




