देहरादून :- राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में शनिवार से पांच दिवसीय ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संयुक्त रूप से महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।

11 से 15 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देशभर के शिल्पकार, हस्तशिल्पी, लोक कलाकार, उद्यमी और पारंपरिक व्यंजन विशेषज्ञ अपनी कला और उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर 150 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, लोक कलाएं और पारंपरिक व्यंजन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोक संस्कृति किसी भी राष्ट्र की पहचान होती है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ स्थानीय शिल्पकारों और कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का भी माध्यम हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की।