चमोली को ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 63 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

July 15, 2026 10:55 AM

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़ा’ के तहत चमोली जनपद को ₹155.36 करोड़ की 63 विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ₹113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास और ₹41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा, पर्यटन, पशुपालन और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने चमोली को धार्मिक, सांस्कृतिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार जनपद के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

नई योजनाओं में मोटर मार्ग, स्टील ट्रस और गर्डर पुल, बाढ़ सुरक्षा कार्य, पशु चिकित्सालय, पार्किंग, सामुदायिक भवन, विद्यालय भवन, सिंचाई नहरों का पुनरोद्धार सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। वहीं लोकार्पित योजनाओं में मोटर मार्गों का निर्माण और डामरीकरण, अस्पताल भवन, स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाएं एवं पुस्तकालय, बैडमिंटन हॉल, ट्राउट हैचरी और पर्यटन से जुड़ी परियोजनाएं प्रमुख हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से चमोली में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment