AI, रोजगार और ट्रैफिक पर छात्रों के सवाल, CM धामी ने बताया उत्तराखंड का ‘फ्यूचर रोडमैप’

August 13, 2026 11:41 AM

देहरादून :- दून विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों के साथ खुलकर बातचीत की। संवाद के दौरान युवाओं ने रोजगार, पलायन, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक, AI और देहरादून की यातायात व्यवस्था से जुड़े सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में रोजगार का दायरा अब केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित नहीं है। स्वरोजगार, पर्यटन, उद्योग, फिल्म नीति और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर आय के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को अपने ही प्रदेश में रोजगार उपलब्ध कराना है।

AI और नई तकनीकों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी बदलाव रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहे हैं। युवाओं को स्किल डेवलपमेंट, डिजिटल तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रह सकें।

उन्होंने बताया कि देहरादून में साइंस सिटी का निर्माण विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में नए अवसर पैदा करेगा। साथ ही बिंदाल और रिस्पना नदी पर एलिवेटेड रोड परियोजनाएं शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नई तकनीकों को अपनाएं, अपने कौशल को लगातार विकसित करें और उत्तराखंड के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment