भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण महाभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उन्हें नई ऊर्जा, उत्साह और जन सेवा में संवेदनशीलता बढ़ाने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिनके कार्यक्रम समयबद्ध और निर्बाध गति से चलते हैं, और यही इसे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जनता आज झूठ, भ्रम और खोखले वादों पर विश्वास नहीं करती। उन्होंने रोजगार के आंकड़े साझा करते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों में 42 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जिनमें से 28 हजार नौकरियां पिछले चार वर्षों में दी गई।


क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रभारी अमरपाल मौर्य ने बताया कि यह प्रशिक्षण संगठन से राष्ट्र निर्माण तक का मार्ग साकार करने में महत्वपूर्ण है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह प्रशिक्षण ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण करता है जो वोट से अधिक जनता का विश्वास अर्जित करते हैं।


कार्यशाला में बूथ, मंडल और जिला स्तर पर प्रशिक्षण की रूपरेखा साझा की गई। इसमें संगठन का वैचारिक अधिष्ठान, कार्यपद्धति, देश की चुनौतियां और स्थाई कार्यक्रम शामिल हैं।


प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने बताया कि आगामी सप्ताहों में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित होंगी। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और अभियान टीम के सदस्य उपस्थित रहे।





