उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज हरिद्वार पहुंचे। कुम्भ मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 प्रमुख स्थायी अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया।

इन कार्यों पर कुल 234.55 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को मजबूती प्रदान करना है।
सेक्टरवार स्वीकृत कार्य
- घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना
* कुल 07 कार्य
* लागत: 70.54 करोड़ रुपये
2. सड़क एवं परिवहन अवसंरचना
- कुल 12 कार्य
- लागत: 127.23 करोड़ रुपये
- पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना
* कुल 09 कार्य
* लागत: 18.11 करोड़ रुपये
- श्रद्धालु सुविधाएं एवं सहायक अवसंरचना
* कुल 06 कार्य
* लागत: 18.67 करोड़ रुपये
शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीसीआर भवन में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ले रहे हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद हैं और कार्यों की प्रगति, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।
सरकार का लक्ष्य है कि कुंभ मेला-2027 को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप में आयोजित किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और हरिद्वार के बुनियादी ढांचे को स्थायी रूप से सुदृढ़ किया जा सके।




