मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। इस दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, सविता कपूर सहित परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।




