ज्योतिर्मठ: नगर पालिका भवन में नमाज को लेकर विवाद, प्रशासन ने लिया निर्णय

February 21, 2026 7:32 AM

ज्योतिर्मठ: नगर पालिका भवन में नमाज अदा किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद खड़ा हुआ विवाद फिलहाल शांत हो गया है। प्रशासन की पहल पर मुस्लिम समुदाय ने अपने घरों में नमाज पढ़ने पर सहमति जताई है, जबकि नगर पालिका ने संबंधित भवन पर ताला लगा दिया है।

बोर्ड बैठक में लिया गया फैसला
बृहस्पतिवार को वायरल वीडियो के बाद कुछ संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका ने देर शाम बोर्ड बैठक बुलाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिना विधिवत अनुमति नगर पालिका भवन का उपयोग किसी भी धार्मिक गतिविधि के लिए नहीं किया जाएगा और फिलहाल भवन को बंद रखा जाएगा।

Oplus_16908288

एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि हॉल के उपयोग के लिए औपचारिक अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और सभी पक्षों ने आपसी सहमति से समाधान स्वीकार किया है।

जुमे की नमाज निजी स्थान पर
विवाद के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज निजी आवास पर अदा की गई। स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि वे वर्षों से क्षेत्र में रह रहे हैं और भाईचारा कायम है। उनका कहना है कि विवाद का उद्देश्य माहौल बिगाड़ना नहीं था और भविष्य में नियमों का पालन किया जाएगा।

प्रशासन सतर्क
प्रशासन ने एहतियातन ज्योतिर्मठ थाने को बाहरी लोगों के सत्यापन के निर्देश दिए हैं। बिना सत्यापन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। फिलहाल नगर में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment