Dehradun : कबाड़ी बनकर रेकी करने वाले दो चोर गिरफ्तार, 9 लाख का माल बरामद

January 25, 2026 1:59 PM


देहरादून की डोईवाला पुलिस ने 9 लाख रुपये की चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कबाड़ी का काम करने की आड़ में बंद घरों की रेकी करते थे और मौका पाकर हाथ साफ कर देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए शत-प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिए हैं।

Dehradun : देहरादून पुलिस ने डोईवाला क्षेत्र में हुई बड़ी नकबजनी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने दो ऐसे शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जो दिन में कबाड़ी बनकर घूमते थे और रात में बंद घरों के ताले तोड़ते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए लगभग 9 लाख रुपये कीमत के पूरे आभूषण बरामद कर लिए हैं।

Haridwar News: अमित शाह के दौरे से पहले हरिद्वार बॉर्डर पर बवाल, 3 घंटे रोकी गईं कांग्रेस नेत्री ज्योति रौतेला

बंद घर को बनाया था निशाना

अठूरवाला निवासी पवन चंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह 10 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 के बीच अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके सूने घर का फायदा उठाया और ताले तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर लिए।

पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली डोईवाला में बीएनएस की धारा 305ए/331(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल टीमों का गठन कर खुलासे के निर्देश दिए थे।

सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से मिली कामयाबी

कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सुरागसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले। इसी आधार पर 20 जनवरी 2026 को पुलिस ने एयरपोर्ट तिराहा, जौलीग्रांट पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी गया पूरा सामान बरामद हो गया।

कबाड़ बीनने की आड़ में करते थे रेकी

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। दोनों आरोपी सपेरा बस्ती, भानियावाला के रहने वाले हैं और रिश्ते में भाई लगते हैं। वे दिन के समय कबाड़ बीनने का काम करते थे। इसी दौरान वे उन घरों को चिन्हित (रेकी) कर लेते थे जिनमें ताला लगा होता था।

Haridwar News : हरिद्वार में हड़कंप, निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक से मिला अज्ञात का शव

मौका मिलते ही वे चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जचिन्द्र नाथ (20 वर्ष) और गुड्डू नाथ (25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी जौलीग्रांट नवीन डंगवाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment