उधमसिंह नगर की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा के तबादले के बाद प्रशासन पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया है।

पांडेय ने कहा कि “जिले से एक मणिकांत गए हैं, लेकिन चार और मणिकांत आ गए हैं।” उनका इशारा अलग-अलग जिलों से आए अधिकारियों की ओर था। उन्होंने कहा कि अब चारों अधिकारी मिलकर काम संभालेंगे क्योंकि ऊधमसिंह नगर में काम बहुत है।
करीब तीन मिनट का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी किसी के ट्रांसफर के लिए प्रयास नहीं किया।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जो अधिकारी मनमानी करेगा, उसे “ठीक करना आता है” और अधिकारियों को बेलगाम नहीं होने दिया जाएगा। उनके इस बयान के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।




