पिरान कलियर में फिर सड़क हादसा: 48 घंटे में दूसरी दुर्घटना, एक युवक की मौत

February 17, 2026 5:57 AM

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने चिंता बढ़ा दी है। कांवड़ पटरी पर स्कूटी और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

Oplus_16908288

हादसा कैसे हुआ?
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ पटरी पर तेज रफ्तार में आ रही बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में
प्रशांत शुक्ला निवासी सिद्धार्थ एनक्लेव, रामनगर रुड़की
गुलशन पुत्र देशराज निवासी पूरनपुर, राजपुर कोतवाली रानीपुर
गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रशांत शुक्ला की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें रुड़की के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो दिन पहले भी हुआ था भीषण हादसा :-
गौरतलब है कि 7 फरवरी की शाम भी इसी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक दुर्घटना हुई थी। भगवानपुर से हरिद्वार जा रहे तीन युवक बेडपुर चौक के पास ओवरटेक करते समय ट्रक की चपेट में आ गए थे। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ था।

बढ़ती दुर्घटनाओं पर सवाल :-
लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कांवड़ पटरी पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसों की बड़ी वजह माना जा रहा है। पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment