अवैध हथियार सप्लाई मामले से उधम सिंह नगर की राजनीति में हलचल

February 21, 2026 6:55 AM

रुद्रपुर: बरेली पुलिस द्वारा अवैध हथियार सप्लाई गिरोह के खुलासे के बाद उधम सिंह नगर की राजनीति में भूचाल आ गया है। मामले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष का नाम सामने आने पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Oplus_16908288

बरेली पुलिस का खुलासा
जानकारी के अनुसार, बहेड़ी (जनपद बरेली) पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तसलीम अहमद और सोमू खान को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पांच अवैध पिस्टल और कई कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि हथियार किच्छा क्षेत्र के ग्राम दरऊ के प्रधानपति अब्दुल गफ्फार खान और शमी को सप्लाई किए जाने थे।

राजनीतिक बयानबाजी तेज
मामले के सामने आने के बाद किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि इन हथियारों को क्षेत्र में हिंसा भड़काने और गंभीर आपराधिक घटनाओं के उद्देश्य से मंगाया जा रहा था। उन्होंने उधम सिंह नगर पुलिस से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।

वहीं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी पर आरोप लगाना उचित नहीं है। साथ ही यह भी कहा कि यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन निर्दोष होने पर आरोप लगाने वालों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Oplus_16908288

जांच पर टिकी नजरें
अब्दुल गफ्फार खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि इस मामले में आगे क्या खुलासा होता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment