विधायक प्रतिनिधि और महिला कांस्टेबल के बीच नोकझोंक, मामला बातचीत से शांत

February 20, 2026 6:29 AM

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप कोतवाली में भाजपा विधायक शिव अरोरा के प्रतिनिधि और एक महिला कांस्टेबल के बीच गुरुवार को नोकझोंक हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा तेज हो गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैंप में पुलिस कर्मियों के सम्मान में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि सोनू वर्मा कोतवाल के कक्ष की ओर बढ़े। ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने उन्हें रोक दिया, जिससे दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

Oplus_16908288

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ देर तक बहस चलती रही, और किसी व्यक्ति ने यह पूरी घटना रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग हैं।

विधायक शिव अरोरा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई। उन्होंने बताया कि यह स्थिति महिला कांस्टेबल की जानकारी न होने की वजह से उत्पन्न हुई थी और इसे सुलझा लिया गया। महिला कांस्टेबल द्वारा माफी मांगने के बाद मामला पूरी तरह शांत हो गया।

उप निरीक्षक महेश कांडपाल ने बताया कि महिला कांस्टेबल पिछले दस दिनों से एक किशोरी की बरामदगी को लेकर दबिश दे रही थी। रात भर जागने की वजह से उसकी आवाज थोड़ी तेज थी, जिससे प्रतिनिधि के साथ बातचीत में तनातनी हुई।

विधायक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाने में आने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment