प्रदेशभर में कोर्ट परिसरों को धमकी, बुधवार को दून जिला न्यायालय निशाने पर

February 18, 2026 6:28 AM

उत्तराखंड में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की लगातार मिल रही धमकियों से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। बुधवार को राजधानी देहरादून स्थित जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Oplus_16908288

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और खुफिया टीमें मौके पर पहुंचीं। एहतियातन न्यायालय परिसर को खाली कराया गया और कोना-कोना खंगालते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया गया। डॉग स्क्वायड की मदद से हर कक्ष और आसपास के क्षेत्र की जांच की जा रही है।

Oplus_16908288

इससे पहले हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और नैनीताल के जिला न्यायालयों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि अब तक की जांच में किसी भी स्थान पर कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है।

Oplus_16908288

लगातार मिल रही धमकियों को असामाजिक तत्वों की शरारत के तौर पर भी देखा जा रहा है। पुलिस साइबर माध्यमों से भेजे गए संदेशों की जांच कर रही है और धमकी देने वालों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

प्रदेशभर में न्यायालय परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment