उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं 20 मार्च तक संचालित होंगी। पहले दिन इंटरमीडिएट की ड्राइंग एंड पेंटिंग विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
बोर्ड सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि इस वर्ष कुल 2,15,252 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षार्थियों का विवरण :-
* हाईस्कूल: 1,722 व्यक्तिगत और 1,10,544 संस्थागत परीक्षार्थी
* इंटरमीडिएट: 3,637 व्यक्तिगत और 99,349 संस्थागत परीक्षार्थी
1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए
परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए प्रदेशभर में 1,261 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। इन केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की गई है।
परीक्षा समय और महत्वपूर्ण निर्देश
सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा 20 मार्च को संस्कृत, उर्दू और पंजाबी विषय की होगी, जबकि हाईस्कूल की अंतिम परीक्षा भी 20 मार्च को संपन्न होगी।
बोर्ड और प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।




