देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ जनप्रतिनिधि नारायण सिंह राणा की धर्मपत्नी और प्रख्यात भारतीय निशानेबाज एवं पद्मश्री स्वर्गीय जसपाल राणा की माताजी, श्रीमती श्यामा देवी राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती श्यामा देवी राणा का स्नेह, संस्कार और परिवार तथा समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहने का संबल प्रदान करें।




