चोलिया नृत्य और ढोल-नगाड़ों के बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत

September 9, 2026 10:43 AM

हल्द्वानी :- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। पंतनगर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें बाबा नीम करौली का चित्र और पुष्पगुच्छ भेंट किया गया।

उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति की झलक भी नितिन नवीन के स्वागत में देखने को मिली। एयरपोर्ट के बाहर लोक कलाकारों ने चोलिया नृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुति देकर उनका अभिनंदन किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।


इसके बाद नितिन नवीन हल्द्वानी पहुंचे, जहां भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के द्वितीय सत्र में उन्होंने प्रतिभाग किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी करते हुए कार्यसमिति के द्वितीय सत्र की शुरुआत की।


नितिन नवीन अगले दो दिनों तक नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment