विधानसभा चुनाव 2027: 4 जून को उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, कांग्रेस बोली- यही है चुनावी शंखनाद

May 31, 2026 9:52 AM

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Rahul Gandhi के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को पार्टी चुनावी शंखनाद के रूप में देख रही है। राहुल गांधी 4 जून को उत्तराखंड पहुंचेंगे, जहां उनका अल्मोड़ा और पौड़ी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम है।

दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय है। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा तैयारियों का जायजा लेने में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का दौरा प्रदेश कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा भरने का काम करेगा।

Oplus_16908288

कुमारी शैलजा ने कहा कि यह दौरा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस का चुनावी शंखनाद है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के संदेश को कांग्रेस कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। शैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता के साथ धोखे की राजनीति की है, जिससे प्रदेश की जनता में नाराजगी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतर चुकी है।

Oplus_16908288

कांग्रेस का मानना है कि राहुल गांधी के दौरे से प्रदेश में पार्टी को नई राजनीतिक ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment