बद्रीनाथ दान जांच में तेजी, SIT के कब्जे में पहुंची नई CCTV फुटेज

July 16, 2026 9:30 AM

बद्रीनाथ :- बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावा मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। उत्तराखंड पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अब 29 जून और 2 जुलाई की डीवीआर सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। माना जा रहा है कि इन फुटेज के आधार पर जांच को महत्वपूर्ण दिशा मिल सकती है।

Oplus_16908288

इस बीच बद्री-केदार मंदिर समिति ने भी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए मंदिर परिसर, दान गणना कक्ष और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए हैं, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

Oplus_16908288

बीकेटीसी ने एसआईटी को 18 पन्नों की आंतरिक जांच रिपोर्ट भी सौंपी है। सूत्रों के अनुसार 22 जून और 25 जून की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की जांच में कुछ संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर एसआईटी संबंधित लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। जांच एजेंसियों का कहना है कि सभी साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Oplus_16908288

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment