गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, बाइक दुर्घटना में एक युवक लापता; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

July 2, 2026 8:53 AM

उत्तरकाशी, 2 जुलाई: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। भैरवघाटी से करीब तीन किलोमीटर आगे एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार तीन युवकों में से एक युवक लापता हो गया है। उसकी तलाश में SDRF की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय बाइक पर तीन युवक सवार थे। हादसे में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, तीसरा युवक सुरेश लामा (26 वर्ष), जो मूल रूप से नेपाल का निवासी है और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में रह रहा था, हादसे के बाद से लापता है।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम उपनिरीक्षक देवीदत्त बडथ्वाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर देर रात तक संभावित क्षेत्रों में गहन सर्च अभियान चलाया। हालांकि, देर रात तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

प्रशासन ने बताया कि बुधवार सुबह एक बार फिर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया जाएगा। SDRF और पुलिस की टीमें हर संभावित स्थान पर युवक की तलाश में जुटी हुई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment