दान व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला, बोले- चंपत राय को बदनाम करने की हो रही कोशिश

July 6, 2026 3:41 PM

हरिद्वार :- धर्मनगरी हरिद्वार के प्रसिद्ध माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर में दान और चढ़ावे की व्यवस्था को लेकर नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अयोध्या राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद के बीच ट्रस्ट ने दान व्यवस्था की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया है।

Oplus_16908288

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने बताया कि समिति में सात पुजारियों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर में चढ़ावे की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मंदिर में चढ़ाए गए नारियल, प्रसाद और फूलों का दोबारा उपयोग नहीं किया जाएगा। साथ ही किसी भी पुजारी को चढ़ावा अपनी जेब में रखने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महंत रविंद्र पुरी ने अयोध्या राम मंदिर प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चंपत राय को एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक किसी व्यक्ति पर लगे आरोप सिद्ध नहीं हो जाते, तब तक उसे दोषी मानना उचित नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और यदि कोई साजिश है तो उसका भी खुलासा होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment