BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का स्पष्टीकरण: बद्रीनाथ मंदिर में चोरी की घटना के नहीं मिले प्रमाण

July 3, 2026 3:59 PM

देहरादून :- बद्रीनाथ धाम से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित चोरी प्रकरण को लेकर बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) ने अपना आधिकारिक पक्ष सामने रखा है। समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने स्पष्ट किया है कि, प्राप्त शिकायत के आधार पर मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज सहित सभी उपलब्ध तथ्यों की विस्तृत और गहन जांच की गई है।

समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के अनुसार, मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा होने के कारण अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ इसकी जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की चोरी अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है।

BKTC के अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि यदि किसी व्यक्ति के पास कथित घटना से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य, प्रमाण या प्रत्यक्षदर्शी गवाह उपलब्ध है, तो वह समिति के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) के समक्ष उपस्थित होकर अपने साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

समिति ने श्रद्धालुओं और आमजन से अपील की है कि वे अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार से बचें तथा धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी का परिचय दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment