चारधाम यात्रा 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग खुले, प्रशासन ने जारी की मौसम एडवाइजरी

May 31, 2026 8:30 AM

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा फिलहाल सुचारू रूप से जारी है और दोनों धामों के सभी प्रमुख यात्रा मार्ग खुले हुए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस लगातार यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान बरसाती, छाता, गर्म कपड़े और जरूरी सामान साथ रखने का आग्रह किया गया है।

प्रशासन ने कहा है कि सभी यात्री पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और यातायात नियमों का पालन करें। यदि कहीं अत्यधिक बारिश की स्थिति बनती है तो सुरक्षित स्थान पर रुककर ही आगे की यात्रा करें और अनावश्यक जोखिम लेने से बचें।

Oplus_16908288

यात्रा मार्गों पर पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार तैनात हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए श्रद्धालु डायल-112 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षित, संयमित और सतर्क रहकर चारधाम यात्रा संपन्न करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment