मुख्यमंत्री धामी ने स्व. हीरा सिंह बिष्ट को दी अंतिम श्रद्धांजलि, बोले- जनसेवा के लिए सदैव याद किए जाएंगे

July 26, 2026 2:15 PM

देहरादून :- देहरादून में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निजी आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत नेता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट ने अपने सार्वजनिक जीवन में समाज और प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी सादगी, जनसेवा के प्रति समर्पण और राजनीतिक अनुभव हमेशा लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनका योगदान उत्तराखंड की राजनीति और जनसेवा के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment