मुख्यमंत्री धामी ने नंदा की चौकी पुल का लिया जायजा, पुनर्निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी

August 10, 2026 3:51 PM

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। भाऊवाला से लौटते समय उन्होंने कार्यस्थल पर पहुंचकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और यातायात संचालन की स्थिति का भी जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता को राहत पहुंचाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ तेजी से काम करना चाहिए।

गौरतलब है कि एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। युद्धस्तर पर किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप एप्रोच रोड का पुनर्निर्माण मात्र 12 घंटे में पूरा कर लिया गया।

मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में उनकी त्वरित और समर्पित कार्यशैली से आमजन को समय पर राहत मिली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment