हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, मालाग्राम में किया सघन पौधरोपण

July 14, 2026 3:48 PM

पौड़ी: हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड स्थित मालाग्राम पहुंचकर सघन पौधरोपण किया और प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ का भ्रमण कर दुर्लभ औषधीय पौधों, अनुसंधान गतिविधियों और आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जैव विविधता और हिमालयी औषधीय वनस्पतियां पूरे विश्व के लिए अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण और वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों का संरक्षण न केवल पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे हर्बल पर्यटन, आयुर्वेद अनुसंधान और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी तैयार होंगे।

मुख्यमंत्री ने परिसर में स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment