बद्रीनाथ चढ़ावा मामले पर सीएम धामी का सख्त संदेश, बोले- दोषी मिला तो होगी कड़ी कार्रवाई

July 8, 2026 7:54 AM

हरिद्वार :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर सामने आए मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि किसी ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य “गौ हत्या और अपने माता-पिता की हत्या के समान पाप” है।

Oplus_16908288

हरिद्वार में मुरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामले की जांच एसआईटी कर रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों की गरिमा और श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अपने निर्धारित प्रावधानों के तहत निष्पक्ष जांच कर रही हैं और सरकार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मानसून को लेकर भी सरकार की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि सभी जिलों में प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं और किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment