अल्मोड़ा से धामी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- कुछ नेता चुनाव में ही याद करते हैं उत्तराखंड

June 21, 2026 1:11 PM

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के दन्या पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री ने खुद को जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने वाला जनप्रतिनिधि बताते हुए विपक्ष को “चुनावी मौसम का नेता” करार दिया।

Oplus_16908288

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव अभी आने वाले हैं, लेकिन वह पिछले पांच वर्षों से लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते और समाधान का प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो केवल चुनाव के समय ही जनता के बीच दिखाई देते हैं, जबकि बाकी समय उनका प्रदेश से कोई सरोकार नहीं होता।

Oplus_16908288

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए धामी ने कहा कि विपक्ष के नेता बहाने बनाकर वापस लौट जाते हैं। कोई पंतनगर तक आता है और फिर लौट जाता है। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 से अधिक बार उत्तराखंड का दौरा कर चुके हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है और राज्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं को प्रदेश का “मुख्य सेवक” मानते हैं और भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों का एकमात्र उद्देश्य उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। उन्होंने जागेश्वर क्षेत्र को उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर बताते हुए कहा कि सरकार विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।

Oplus_16908288

धामी ने दावा किया कि ग्रामीण सड़क योजना के तहत लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य किए गए हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। वहीं चौखुटिया में पिंडर नदी परियोजना को लेकर नीति आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है और इस दिशा में आगे की कार्रवाई जारी है।

Oplus_16908288

चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री के इस बयान को भाजपा की रणनीतिक आक्रामकता के तौर पर देखा जा रहा है। एक ओर विपक्ष बेरोजगारी, पलायन और जमीनी मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है, वहीं भाजपा विकास कार्यों और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को चुनावी मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाने की तैयारी में जुटी दिखाई दे रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment