सेवा, सुशासन और विकास के पांच वर्ष: मुख्यमंत्री धामी के नाम से उत्तरकाशी में हुई विशेष पूजा-अर्चना

July 4, 2026 2:32 PM

उत्तरकाशी :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यसेवक के रूप में पांच वर्ष पूर्ण होने पर उत्तरकाशी स्थित प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के नाम से संकल्प लेकर आयोजित इस अनुष्ठान में प्रदेश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव का रुद्राभिषेक, मां शक्ति का पाठ एवं हवन-पूजन वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने उत्तराखंड के विकास और खुशहाली के लिए अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने बीते पांच वर्षों में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। समान नागरिक संहिता लागू करने, देश का सबसे कठोर नकलरोधी कानून बनाने, सख्त भू-कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून लागू करने के साथ-साथ युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने और आधारभूत संरचना के विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

कार्यक्रम में विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment