देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों और राज्यहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार साझा किए।

बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याण, सुशासन और जनसरोकारों को केंद्र में रखते हुए कई विषयों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने राज्य के विकास को नई गति देने, जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास को लेकर अपने विचार रखे।
राजनीतिक शिष्टाचार के तहत हुई इस मुलाकात को राज्यहित से जुड़े मुद्दों पर संवाद और समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




