केदारनाथ यात्रा फिर हुई सुचारु, मौसम साफ होते ही श्रद्धालुओं को मिली राहत

May 31, 2026 9:13 AM

रुद्रप्रयाग। बाबा केदारनाथ के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। केदारनाथ घाटी और पैदल मार्ग पर मौसम में सुधार होने के बाद प्रशासन ने यात्रा पर लगाई गई अस्थायी रोक हटा दी है। इसके साथ ही केदारनाथ धाम की यात्रा एक बार फिर सुचारु रूप से शुरू कर दी गई है।

दरअसल, बुधवार सुबह केदारनाथ क्षेत्र में तेज बारिश और खराब मौसम के चलते यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यात्रा रोक दी थी। यात्रा बाधित होने के दौरान श्रद्धालुओं को जिला मुख्यालय, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग और गौरीकुंड सहित विभिन्न सुरक्षित पड़ावों पर रोका गया था।

Oplus_16908288

मौसम साफ होते ही प्रशासन और पुलिस ने पैदल मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद सभी पड़ावों पर रोके गए यात्रियों को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गई। इसके साथ ही केदारनाथ धाम की यात्रा पुनः शुरू कर दी गई है।

Oplus_16908288

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखें, रेनकोट और गर्म कपड़े साथ रखें तथा सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। पहाड़ों में मौसम तेजी से बदल सकता है, ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

Oplus_16908288

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment