बीकेटीसी जांच के फैसले का महंत रवींद्र पुरी ने किया स्वागत, बोले- श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि

July 4, 2026 3:06 PM

हरिद्वार :- बद्रीनाथ धाम से जुड़े कथित अनियमितता के मामले में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा जांच के आदेश दिए जाने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने जांच के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता।

महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि यदि जांच में कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि चारधाम देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं और उनकी गरिमा को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

Oplus_16908288

उन्होंने मंदिर प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि देवस्थानों की गरिमा और पवित्रता को हर हाल में सुरक्षित रखा जाना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment