हरिद्वार :- मनसा देवी मंदिर के एक पुजारी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में कोई भी फर्जी वीडियो तैयार कर सकता है, इसलिए बिना जांच किसी भी वीडियो को सही मान लेना उचित नहीं है।

महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर मंदिर और सनातन आस्था को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी वायरल वीडियो के आधार पर निष्कर्ष निकालने के बजाय पहले उसकी सत्यता की जांच जरूरी है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी के पास किसी भी प्रकार की शिकायत या वीडियो है तो उसे संबंधित पुलिस चौकी या मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट को उपलब्ध कराएं। ट्रस्ट हर शिकायत की निष्पक्ष जांच कराएगा और यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

महंत रवींद्र पुरी ने सोशल मीडिया पर अपुष्ट और भ्रामक सामग्री साझा करने से बचने की अपील करते हुए कहा कि मंदिर की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।




