‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम: मुख्यमंत्री धामी

June 28, 2026 9:55 AM

देहरादून/रुड़की : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का एक सशक्त मंच बन चुका है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, नवाचार और युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज में सकारात्मक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी को मजबूत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का संकल्प तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस दौरान राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, रुड़की की मेयर अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment